
फेसबुक पर लड़की की फर्जी आईडी से दोस्ती और लाखों की ठगी, ऐसे आये पकड़ में तीन आरोपी
बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में रेंज सायबर थाना द्वारा 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। फेसबुक पर लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगो को शिकार बनाते थे। एप्लीकेशन से लड़की के आवाज में प्रार्थी से बात करते थे। फर्जी सिम कार्ड व अन्य लोगो के खातें का धोखाधडी करने में उपयोग करते थे। फेसबुक के माध्यम से प्रार्थी से दोस्ती कर अपने जाल में फंसाकर 20,29,199 रुपए की ठगी की घटना थाना तोरवा बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है। रेंज सायबर थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पीड़ित को आत्म-हत्या के प्रकरण में पुलिस कार्यवाही के नाम पर धमकी देकर आरोपियों द्वारा डरा-धमका कर ऑनलाइन तथा नगदी राशि लेकर ठगी किए थे।
प्रकरण में नगदी रकम 2,60,000 एवं ठगी की राशि से खरीदे गये मोबाइल, एसी, वाशिंग मशीन एवं सोने के अंगूठी, चांदी चैन एवं ब्रेसलेट कुल कीमती 2,05,400 सामान कुल जुमला 4,65,400 रूपये बरामद किया गया है।
प्रार्थी मुरली पटेल पिता बोध राम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेलवे कालोनी मकान नंबर 250/2 थाना तोरवा बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को आरोपियों द्वारा फेसबुक में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर विभिन्न लोगो को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर प्रार्थी से दोस्ती कर अपने बातों में फंसाकर छोटे-छोटे जरूरत बताकर अपने भेजे क्यूआर कोड़ में पैसे मंगाता था, प्रार्थी से अधिक राशि ठगने के लिये रायगढ़ बुलाकर एक नाबालिग लड़की से मिलाकर अपने विश्वास में लेकर करते रहे ठगी, प्रार्थी द्वारा पैसे देने से आना-कानी करने पर आत्म-हत्या की कहानी बनाकर प्रार्थी को सुसाइड नोट भेजकर पुलिस कार्यवाही कराने की धमकी देकर अलग-अलग जगह बुलाकर नगदी रकम 20,29,199 रूपये की धोखाधडी किए थे। प्रार्थी के लिखित आवेदन पर रेंज सायबर थाना बिलासपुर में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
