झारखंड के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,14वें सीएम के रूप में ली शपथ, इंडिया ब्लॉक के दिग्गज बने साक्षी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

झारखंड के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,14वें सीएम के रूप में ली शपथ, इंडिया ब्लॉक के दिग्गज बने साक्षी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद थे।

 

विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में 'छावा' टैक्स फ्री, सीएम साय ने की घोषणा