सुशासन तिहार: बलौदाबाजार के बलदाकछार पंहुचे CM साय, बरगद के नीचे लगाई जनचौपाल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर : छत्तीसगढ़ की आम जनता की समस्या के निराकरण के लिए साय सरकार का सुशासन तिहार जारी है। विशेष अभियान के तीसरे चरण का आज 5वां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज औचक निरीक्षण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उन्होंने बलदाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का सामान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। श्री साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री ने कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए। श्री साय ने यहां दो युवाओं को हेलमेट पहनाकर सुरक्षा के लिए जरूरी होने का संदेश दिया।

बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं रहती कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था।

READ MORE  दक्षिण के 5 राज्यों में तूफान का अलर्ट, 13 राज्यों में शीतलहर
Share this