


बड़ी खबर : बीजापुर से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को किया ढेर
बीजापुर। जिले से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में तेलगांना के ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। खबर है कि सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में चालपाका के पास वन क्षेत्र में नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हुई है. इसमें सात माओवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं।
तेलंगाना के मुलुगु जिले के इटुरनगरम वन क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रमुख नेताओं सहित सात माओवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, माओवादी मृतकों की पहचान कुरसम मंगू उर्फ भद्रू उर्फ पपन्ना (35), एगोलापु मल्लैया उर्फ मधु (43), मुसाकी देवल उर्फ करुणाकर (22), जय सिंह (25), किशोर (22), कामेश (23) के रूप में हुई है।पुलिस ने घटनास्थल से दो एके-47 राइफल सहित अन्य हथियार भी जब्त किये हैं।
