महिला बीईओ पर हाथ उठाने वाले प्रधान पाठक निलंबित, जेडी ने जारी किया आदेश

Share this

रायपुर। अभनपुर में पदस्थ प्रधान पाठक राजन कुमार बघेल को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पर हाथ उठाने के प्रकरण में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश पांडेय ने निलंबित कर दिया है।
संभागीय संयुक्त संचालक राकेश पांडेय ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा सोंठ अभनपुर में पदस्थ प्रधान पाठक राजन कुमार बघेल ने महिला बीईओ से अभद्र व्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। हाथ मरोड़ा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। यहां तक कि कुर्सी को पटकते हुए फ़ाइल पकड़कर सिर में मारा गया। प्राथमिक तौर पर दोषी पाए जाने के बाद प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन आदेश के अनुसार हेडमास्टर, प्राचार्य पद पर पदोन्नति के संबंध में अपना गोपनीय प्रतिवेदन सुधार के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर के समक्ष उपस्थित हुआ था। इस दौरान बहसबाजी करते हुए अधिकारी से अभद्र व्यवहार किया गया, जिसकी वजह से प्रधानपाठक को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान राजन कुमार बघेल का मुख्यालय कसडोल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है।

Share this
READ MORE  सिंधु घाटी लिपि पढ़ने वाले को मिलेंगे 10 लाख अमेरिकी डॉलर, मुख्यमंत्री स्टालिन का बड़ा ऐलान