पीएससी में सफल उत्तम महोबिया के घर नगपुरा पहुंची जिला प्रशासन की टीम 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पीएससी में सफल उत्तम महोबिया के घर नगपुरा पहुंची जिला प्रशासन की टीम

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

दुर्ग। जिले के ग्राम नगपुरा निवासी उत्तम महोबिया पिता स्व शिव कुमार महोबिया ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त की है। उनका सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग के पद पर चयन होने पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में जिला प्रशासन से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अरविन्द एक्का, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, सहायक आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग हेमंत सिन्हा एवं अतिरिक्त तहसीलदार हुलेश्वर खूंटे ने ग्राम नगपुरा में उनके निवास स्थान पहुँचकर उत्तम को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उत्तम महोबिया के साथ उनके परिवार में उनकी माता सहित उनकी बहनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। उत्तम शुरू से मेधावी छात्र रहें हैं, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल, हाई व हायर सेकेण्डरी तक की स्कूली शिक्षा ग्राम नगपुरा से पूरी की। 12वीं में उन्होंने राज्य में टॉप टेन में स्थान बनाया था। उत्तम महोबिया ने 12 वीं के बाद रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। श्री महोबिया ने तीसरे प्रयास, तीसरे इंटरव्यू पश्चात सफलता अर्जित की है।

Share this
READ MORE  दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पहचान छुपाकर अवैध रूप से 8 साल से थी छत्तीसगढ़ में