छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 14 अफसरों को IAS अवार्ड 

Share this

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 14 अफसरों को IAS अवार्ड

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य सेवा के 14 अफसर आईएएस बन गए हैं। इनमें राज्‍य के डायरेक्टर जनसंपर्क अजय अग्रवाल भी शामिल हैं। आईएएस अवार्ड में कोयला घोटाला में जेल में बंद सौम्‍या चौरसिया, आरती वासनिक और तीर्थराज अग्रवाल का इस सूची में नाम शामिल नहीं है।

 

राज्‍य सेवा के अफसरों की पदोन्‍नति के लिए आज दिल्‍ली में डीपीसी की बैठक हुई। इसमें छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन और वरिष्‍ठ एसएस रेणु पिल्‍ले शामिल हुईं। आईएएस बनने वालों में संतोष देवांगन और हीना नेताम का भी नाम शामिल है। दोनों पिछली बार पदोन्‍नति से वंचित रह गए थे।

 

देखें लिस्ट: इन अफसरों को हुआ आईएएस अवार्ड

 

संतोष देवांगन, हीना नेताम,

आश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय,

अजय अग्रवाल, रीता श्रीवास्तव, लोकेश चंद्राकर,

प्रकाश सर्वे, गजेंद्र ठाकुर,

लीना कोसम, तनुजा सलाम,

वीरेंद्र बहादुर पंचभाई,

सौमिल चौबे।

Share this
READ MORE  वायनाड भूस्खलन में अब तक 143 की मौत, 128 घायल, क‌ई लापता आज दौरे पर जा सकते हैं राहुल गांधी