फडनवीस, शिंदे और पवार राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने पेश किया दावा 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

फडनवीस, शिंदे और पवार राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने पेश किया दावा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुंबई। महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा। हमारे गठबंधन सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुझे महायुति के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाए। राज्यपाल ने सभी अनुरोध स्वीकार कर लिए हैं और हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है।”

पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा। हम शाम तक तय कर लेंगे कि कल कौन-कौन शपथ लेंगे। कल मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वे इस सरकार में हमारे साथ रहें। मुझे पूरा विश्वास है कि वे हमारे साथ रहेंगे। हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादे पूरे करेंगे।”

Share this
READ MORE  कवर्धा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, NH-30 पर ABVP और छात्रों ने किया चक्काजाम