कवर्धा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, NH-30 पर ABVP और छात्रों ने किया चक्काजाम

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कवर्धा । जिले के पोंडी क्षेत्र में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शराब भट्ठी के स्थानांतरण को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।

डिप्टी सीएम शर्मा का काफिला भी रुका

धरना और चक्काजाम का असर इतना व्यापक रहा कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी इस मार्ग से आगे नहीं बढ़ सका।

मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही। हालांकि प्रदर्शनकारी शराब भट्ठी हटाने की मांग पर अड़े रहे।

हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार

प्रदर्शन के चलते नेशनल हाईवे-30 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसें, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

छात्रों पर पड़ रहा असर

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब भट्ठी के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और इसका नकारात्मक असर स्कूली छात्रों पर पड़ रहा है।

ABVP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द शराब दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।

Share this
READ MORE  कोरबा मे’ रिसदी पक्षी नर्सरी में भीषण आग, कई एकड़ हरियाली राख—जीव-जंतु संकट में