ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, एम-परिवहन एप लांच

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, एम-परिवहन एप लांच

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर सड़क पर फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। आम नागरिक अब ऐसे चालकों का फोटो या वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस के एम परिवहन एप पर अपलोड कर सकेंगे। पुलिस इसके आधार पर लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

दरअसल,एनआईसी द्वारा तैयार एम परिवहन एप का नया वर्जन केरल और ओडिशा के बाद अब छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। इस एप के सिटिजन सेंटिनल (ट्रैफिक पहरी) पर अब कोई भी आम नागरिक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले, तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों, आम सड़क, नो पार्किंग जोन में पार्क वाहन, वाहन में गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों का फोटो-वीडियो बनाकर रिपोर्ट कर सकता है।

ट्रैफिक पुलिस भेजेगी ई-चालान

ट्रैफिक पुलिस तत्काल ऐसे वाहन चालक का ई-चालान बनाकर मोबाइल नंबर या वाहन चालक के पते पर भेज कर वैधानिक कार्रवाई करेगी। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रैफिक प्रहरी बनकर कोई भी आम नागरिक यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का फोटो, वीडियो एप के जरिए उपलब्ध कराकर पुलिस की मदद कर सकता है।

फोटो, वीडियों भेजने वाले का नाम, पता गुप्त रखा जाएगा। यातायात पुलिस ने रायपुर के आम नागरिकों के अपील की है कि वे सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर इस एप पर शेयर करें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

READ MORE  अमलीडीह में अनाधिकृत विकास के खिलाफ टाऊन प्लानिंग का चला बुलडोजर 
Share this