कक्षा चल रही थी तभी हुआ हादसा, जर्जर भवन के चलते सीलिंग फैन भी गिर गया | balcony fell on student in bilaspur chhattisgarh news

Share this

बिलासपुर7 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर के शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि भवन जर्जर हो चुका है। जिसके चलते छज्जा छात्रा के ऊपर गिर गया। वहीं सीलिंग फैन भी छात्रा की टेबल पर गिरा गया। हादसे में छात्रा घायल हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ठंड का मौसम होने के बावजूद छत से लटक रहा फैन चल रहा था, शनिवार को रोज की तरह कक्षाएं चल रही थीं। सभी छात्राएं पहुंची थीं। इस दौरान बीएससी माइक्रो बायलॉजी की क्लास में यह हादसा हो गया है।

फर्स्ट ईयर की क्लास चल रही थी। तभी पहले छज्जा गिरा है। इसके बाद जर्जर हो चुके भवन के चलते सीलिंग फैन भी गिरा। इसका एक हिस्सा छात्रा के शरीर से भी टकरा गया। हादसे के बाद सभी छात्राएं घबरा गईं और क्लास से जाने लगीं थीं।

बताया गया कि भवन जर्जर हो चुका है। इसके बावजूद छात्राओं को कक्षा में बैठाया गया था। छात्राओं ने बताया कि पंखे के रॉड में पूरी तरह से जंग लग चुका है और वह हत्थे से उखड़ गया, जिस कारण हादसा हुआ। क्लास में सीलिंग फैन के गिर जाने से छात्राओं में दहशत है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पुल निर्माण में देरी को लेकर भड़कीं; जल्द निर्माण पूरा नहीं होने पर ब्लैक लिस्टेड करने की दी चेतावनी | Collector Priyanka Shukla reached Naxal area, Furious over delay in bridge construction, Warned of blacklisting if construction is not completed soon