कामधेनु विवि की डॉ.सलीमा का़दरी, डॉ.जीबी सिंह मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

Share this

कामधेनु विवि की डॉ.सलीमा का़दरी, डॉ.जीबी सिंह मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत संचालित पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में कार्यरत डॉ.सलीमा का़दरी सुपुत्री प्रोफेसर अफीफ का़दरी को लुधियाना, पंजाब में बीते दिनों इंडियन सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ़ एनिमल रिप्रोडक्शन के वार्षिक अधिवेशन में उनके उत्कृष्ट अनुसंधान बकरी में स्टेम सेल्स हेतु डॉ.जीबी सिंह मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. सलीमा का़दरी ने अपने स्नातकोत्तर की पढ़ाई (स्वर्ण पदक) जबलपुर से तथा पीएचडी दुवासु, मथुरा से मेरिट में उत्तीर्ण किया है। उन्होंने बकरी में स्टेम सेल्स पर अनुसंधान केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम से किया। डॉ.सलीमा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठाता एवं निदेशक विस्तार शिक्षा, वित्त अधिकारी, निदेशक अनुसंधान सेवाएं, निदेशक शिक्षण, निदेशक चिकित्सालय, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एवं अन्य प्राध्यापकगणों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई और केन्द्रीय भंडार गृह परिसर का किया लोकार्पण