बालोद में बड़ा सड़क हादसा, कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल

Share this

बालोद में बड़ा सड़क हादसा, कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल

बालोद। बालोद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share this
READ MORE  BIG NEWS : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच मिनाब में मातम, 165 छात्राओं की एक साथ उठी अर्थियां