विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा पेश नगर पालिका संशोधन विधेयक विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित हुआ। कांग्रेस विधायकों ने संशोधन विधेयक को संविधान के खिलाफ बताते हुए संशोधन विधेयक पर चर्चा का बहिष्कार किया था।

 

सदन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका (संशोधन ) विधेयक 2024 पेश किया। संशोधन विधेयक में समय पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में कार्यकाल बढ़ाने का जिक्र है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस संशोधन से मजबूत नगर सरकार बनेगी।

 

मंत्री अरुण साव ने कहा कि महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष बेखौफ होकर निडर होकर काम कर सकेंगे। लेकिन कांग्रेस ने इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए चर्चा का बहिष्कार किया। कांग्रेस की अनुपस्थिति में नगर निगम संशोधन विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।

Share this
READ MORE  नक्‍सलियों का तेलंगाना में एनकाउन्टर, 6 हार्डकोर नक्‍सली ढेर