जयपुर में भीषण हादसा: पेट्रोल पंप पर सीएनजी टैंकर फटा, पांच लोग ज़िंदा जले, 29 गंभीर झुलसे

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर भीषण हादसा हो गया है। यहां पंप पर एक सीएनजी टैंकर फट गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 29 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आग से झुलसे सभी लोगों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद पास स्थित पाइप के गोदाम में भी आग लग गई थी लेकिन आग पर काबू पा लिया गया। अभी भी कुछ स्थानों पर आग लगी हुई है। अस्पताल पहुंचे मरीजों के इलाज के लिए घरों से चिकित्सकों को बुलाया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा खुद घायलों की स्थिति देखने के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचे हैं। एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में अब तक 12 से ज्यादा मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। बताया जा रहा कि कई लोग 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब तक बर्न वार्ड में 35 लोग हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है। मरीजों की हालत देखते हुए सरकार ने एक और आईसीयू बनाया है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि जयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप एवं केमिकल टैंकर में आग लगने की घटना बेहद चिंतजानक है। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

READ MORE  बलरामपुर में पिटाई से बुजुर्ग की मौत मामले में एसडीएम समेत 4 पर एफआईआर

जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 29 ट्रक व 2 बसों के जलने की खबर है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उसने आग से जले एक ट्रक में दो लोगों के कंकाल देखे हैं।

Share this