IAS सुबोध सिंह बने सीएम के प्रमुख सचिव,जारी हुआ आदेश

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्री सिंह केद्रीय प्रतिनियुक्ति से गुरुवार की शाम ही रायपुर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध सिंह एयरपोर्ट से सीधे मंत्रालय गए। वहां उन्होंने चीफ सेक्रेटरी से मिलकर अपनी ज्वाइनिंग दी थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि, वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाया जा सकते हैं। माना जा रहा है कि, श्री सिंह को लेकर सीएम श्री साय ने ही केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ वापस भेजने का आग्रह किया था। इसीलिए केंद्र ने श्री सिंह को तत्काल रिलीव किया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल के दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे सुबोध कुमार सिंह को भेजने का आग्रह किया था।

Share this
READ MORE  भाजपा का मिशन तमिलनाडु: AIADMK के साथ गठबंधन, EPS के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान