


दुर्ग न्यूज। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष, उद्योगपति व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह केम्बो का आज सुबह श्री शंकराचार्य हास्पिटल भिलाई में निधन हो गया। 13 दिसंबर को अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर औद्योगिक क्षेत्र भिलाई निवासी श्री केम्बो (78 वर्ष) पत्नी लायनेस तृप्ता कौर और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शनिवार दोपहर में राम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

