दुर्ग से विशाखापटनम जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में टीटीई की संदिग्ध मौत 

Share this

दुर्ग से विशाखापटनम जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में टीटीई की संदिग्ध मौत

दुर्ग। दुर्ग से विशाखापटनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजेंद्र कुमार निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र कुमार निर्मलकर भाटापारा के निवासी थे। वंदे भारत एक्सप्रेस में तैनात थे और उनकी मौत ट्रेन में सफर के दौरान हुई।

 

ट्रेन जब टिटलागढ़, ओडिशा पहुंची, तो मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत के कारण संदिग्ध हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  ईरान का बड़ा दावा: "होर्मुज" पर फिर सख्त सैन्य नियंत्रण, अमेरिका से तनाव बढ़ा