सड़क दुर्घटना में दुर्ग IG ऑफिस में पदस्थ आरक्षक की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। दुर्ग IG ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार 25 दिसंबर क्रिसमस की रात सड़क दुर्घटना पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी की में मौत हो गई। वे रात 11.30 से 12 बजे के बीच अपनी बाइक से स्मृति नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। अचानक बाइक सहित सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  उपेंद्र अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से बुधवार देर रात अकेले स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था। वो जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से तेज रफ्तार में टकरा गया। इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी। उन लोगों ने उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला: EOW/ACB ने पेश किया 10 आरोपियों के खिलाफ चालान