भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला: EOW/ACB ने पेश किया 10 आरोपियों के खिलाफ चालान

Share this

रायपुर। भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाला प्रकरण के करीब साल भर बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने विशेष कोर्ट में चालान पेश कर दिया। इस मामले में 10 आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि जांच एजेंसी ने जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

इस प्रकरण में दो एसडीएम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही एनएचएआई के चार अधिकारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर 10 आरोपी बनाए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने करीब 8 हजार पन्ने का चालान पेश किया। यह बताया गया कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट लीक गई और फिर एक जमीन के अलग-अलग टुकड़े कर अधिक मुआवजा लिया गया। इसमें जमीन कारोबारियों की मिलीभगत रही है। मुआवजा वितरण में भी गड़बड़ी की गई, और अपात्र लोगों को भी मुआवजा वितरण कर दिया गया।

Share this
READ MORE  कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी में मोदी सरकार, गृह मंत्री शाह ने किया खुलासा