रोटी पर थूक कर तंदूर में सेंकने का वीडियो वायरल, दो आरोपी युवक गिरफ्तार 

Share this

रोटी पर थूक कर तंदूर में सेंकने का वीडियो वायरल, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

मेरठ। रोटी बनाने के दौरान थूककर सेके जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें होटल में रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूककर तंदूर में रोटी को सेकता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

घिनौने काम की हो रही निंदा

 

दरअसल, मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ अड्डा इलाके में स्थित एक होटल में रोटी बनाने वाला युवक रोटी बनाने के दौरान उस पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद इन रोटियों को तंदूर में सेक रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद युवक के इस घिनौने काम की कड़ी निंदा हो रही है। लोग तरह-तरह से इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

 

दो आरोपी गिरफ्तार

 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ अड्डा इलाके स्थित एक होटल का है। जहां एक रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूक कर तंदूर में सेकता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

READ MORE  कामधेनु विवि में बकरी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण 6 से 8 अगस्त तक   

 

पहले भी सामने आईं ऐसी घटनाएं

 

गौरतलब है कि बीते दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जो कि मेरठ के देहात क्षेत्र के सिवाल खास इलाके का था। जिसमें शादी समारोह में रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूककर उन्हें सेकता हुआ नजर आ रहा था। जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था।

Share this