


दुर्ग न्यूज। नव वर्ष के प्रथम दिन शिवनाथ महोत्सव का पांचवें वर्ष आयोजन किया गया। सुबह से ही यहां मेला लगा और पर्यटकों एवं भक्तों ने शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई। संध्या 51 हजार दीयों से महमरा तट को सजाया गया। साथ ही बनारस की तर्ज पर 11 पंडितों ने महाआरती की। इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों का ध्यान रखा गया। झूले जंपिंग ने बच्चों का मनमोहा तो युवा वर्ग छत्तीसगढ़ मंच के संगीत कार्यक्रम में झूम उठे। बालिकाओं और महिलाओं ने दीपदान में सहयोग किया। आयोजक वरुण जोशी ने कहा कि यह आयोजन हम 22 वर्षों की शिवनाथ नदी के लीज से मुक्त होने की खुशी में शिवनाथ महोत्सव का आयोजन लगातार पांच वर्षों से कर रहे हैं। यहां की आरती देखने आस पास जिलों सहित अन्य प्रदेश के भक्त भी सम्मिलित होते हैं। इस बार नागपुर की टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की गई जो कि आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, शहर विधायक गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पायल जैन, मानसी गुलाटी, अशोक राठी, श्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।


