मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद 

Share this

मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में फोर्स ने 4 नक्सली ढेर कर दिए हैं। वहीं एक जवान भी शहीद हुआ है।

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। इस आपरेशन में करीब एक हजार जवानों ने नक्सलियों को घेरा है।

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य शनिवार शाम से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए। मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी करने की जानकारी दी गयी है।

Share this
READ MORE  खेदामारा में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाही