पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर 

Share this

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में अब प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे और प्लांट पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई हैं। बुलडोजर की कार्रवाई कर आरोपी के अवैध संपत्ति को जमींदोज कर दिया गया। बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।

बता दें कि लापता पत्रकार मुकेश चन्द्राकर का शव 2 जनवरी को मुख्य आरोपी सुरेश चन्द्राकर के बाड़े में सेप्टिक टैंक के अंदर मिला था। पूरे मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस घटना से प्रदेश में पत्रकार काफी उद्वेलित हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है।

Share this
READ MORE  प्रयागराज में हुई सड़क दुघर्टना में कोरबा के 10 लोगों की मौत, MP के 19 घायल