गाड़ी में मिले सिर्फ हड्डियों के ढांचे; पेड़ से टकराकर हुआ हादसा | 3 people burnt alive after a massive fire broke out in the car after hitting a tree in Bilaspur

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कार में लगी भीषण आग।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। इससे कार सवार 3 लोगों की जिंदा ही जलकर मौत हो गई। आग ने कार को इतनी तेजी से अपनी चपेट में लिया कि कार सवारों को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिल पाया। तीनों सवारों के कंकाल कार से बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या 3 से अधिक भी हो सकती है। रतनपुर-पेंड्रा मार्ग के ग्राम खैरा और पोड़ी के बीच स्थित देसी मसाला दुकान के पास हादसा हुआ है।

घटना रात 1-2 के बीच की बताई जा रही है। रतनपुर से पेंड्रा जाने वाली रोड पर ये हादसा हुआ है। RMKK रोड पर पोंड़ी गांव में मसाला दुकान के आगे एक कार जो बिलासपुर से पेंड्रा की ओर जा रही थी, देर रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में देखते ही देखते आग लग गई और कार सवार जिंदा ही जल गए। आग इतनी भीषण थी कि उनकी हड्डियां तक जलकर राख हो गईं।

लोगों की सिर्फ हड्डियां ही बचीं।

लोगों की सिर्फ हड्डियां ही बचीं।

राहगीरों ने अपने स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वे भी कुछ नहीं कर सके। हादसे में मरने वालों की संख्या फिलहाल 3 है, लेकिन आशंका ये भी जताई जा रही है कि कार में 4 लोग सवार हो सकते हैं। कार का नंबर CG 10 BD 7861 है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कार शाहनवाज नाम के शख्स की है। हालांकि कार में कौन लोग सवार थे और उनमें शाहनवाज था या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटनास्थल पर जमा भीड़।

घटनास्थल पर जमा भीड़।

READ MORE  विवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित 

कार के भीतर 3 शवों की हड्डियां दिखाई दे रही हैं। बिलासपुर से एफएसएल टीम बुलाई गई है। सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं, जो जांच के लिए भेजे जाएंगे। रतनपुर थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। मृतकों के बिलासपुर निवासी होने का अनुमान जताया जा रहा है। पुलिस कार नंबर के आधार पर उसके मालिक और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कार में कौन और कितने लोग सवार थे। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

आग से खाक हुई कार।

आग से खाक हुई कार।

एसडीओपी कोटा आशीष अरोड़ा भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कार में जितने लोग बैठे थे, वो सब बुरी तरह से जल गए हैं। किसी के शरीर पर मांस तक नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अभी ये भी बता पाना मुश्किल है कि कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां से कहां जाने के लिए निकले थे। इधर कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आग बुझाने के बाद भी उसमें से अभी तक धुआं निकल रहा है। आशीष अरोड़ा ने बताया कि कार बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र की है।

जांच करते पुलिसकर्मी।

जांच करते पुलिसकर्मी।

प्रदेश में ऐसे और भी हादसे हुए थे.. नीचे पढ़ें

मनेंद्रगढ़ में पेड़ से टकराकर कार में लगी थी आग, 2 लोगों की हुई थी मौत

12 दिसंबर को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बेलबहरा के पास जंगल में पेड़ से एक कार टकरा गई थी। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई थी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी, बाकी के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। कार में 6 लोग सवार थे। घटना में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 43 में मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर मार्ग पर सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बैकुंठपुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और कार में भीषण आग लग गई थी। दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे पटना (कोरिया) निवासी दो युवक अरविंद सिंह और अखिलेश गुप्ता ने जान जोखिम में डालकर 6 लोगों को जलती कार से बाहर निकाला था। जिसमें से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

मनेंद्रगढ़ में पेड़ से टकराकर लग गई थी कार में आग।

मनेंद्रगढ़ में पेड़ से टकराकर लग गई थी कार में आग।

READ MORE  दुर्ग पुलिस ने 1.75 लाख की शराब की जब्त, तीसरी बार पकड़ा गया आरोपी | Durg police seized liquor worth 1.75 lakh, arrested the accused for the third time

रायपुर में हादसे के बाद आरक्षक की बाइक में लगी थी आग, कॉन्स्टेबल सहित 2 की मौत

पिछले साल 31 दिसंबर को रायपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में हुए 2 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक रायपुर पुलिस का जवान भी शामिल था। यह हादसा नवा रायपुर इलाके में हुआ। निमोरा के पास बन रहे एक्सप्रेस वे पर ये एक्सीडेंट हुआ था। अभनपुर अपनी ड्यूटी जॉइन करने जा रहे पुलिस जवान कुलदीप तिर्की की बाइक को एक हाईवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का फ्यूल टैंक फट जाने से उसमें आग लग गई। बुरी तरह से जख्मी पुलिस जवान कुलदीप तिर्की की इस हादसे में मौत हो गई थी।

बाइक में लगी थी आग, कॉन्स्टेबल की हुई थी मौत।

बाइक में लगी थी आग, कॉन्स्टेबल की हुई थी मौत।

यह हाईवा सड़क पर हादसे के बाद रुका हुआ था, तभी पीछे से आ रहे एक और युवक दिनेश रक्सेल भी अपनी बाइक समेत हाईवा से जा टकराया। टक्कर की वजह से दिनेश के सिर और शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोटें आई और उसकी भी मौत हो गई थी। दिनेश रायपुर के मौदहापारा इलाके का रहने वाला था।

जशपुर में पेड़ से टकराई थी कार, 4 लोगों की हुई थी मौत

1 जनवरी को जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मरने वालों में एक महिला और बच्ची भी शामिल थी। ये सभी एक ही परिवार के थे। सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी इनकी कार पेड़ से टकरा गई और 4 लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर गांव का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लु फॉल गया था। सभी ने वहां दिनभर मौज मस्ती की। इसके बाद देर शाम सभी वापस लौट रहे थे, तभी सड़क हादसा हो गया। ईको कार में 10 लोग सवार थे। ये लोग अभी गुल्लु फॉल से आगे बढ़कर छुरी फॉल पहुंचे थे। उसी वक्त कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

READ MORE  कांग्रेस महाधिवेशन का जायजा लेने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा रायपुर पहुंचीं

खबरें और भी हैं…