दुर्ग पुलिस ने 1.75 लाख की शराब की जब्त, तीसरी बार पकड़ा गया आरोपी | Durg police seized liquor worth 1.75 lakh, arrested the accused for the third time

Share this

भिलाई33 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
सुपेला पुलिस की गिरफ्त शराब तस्कर - Dainik Bhaskar

सुपेला पुलिस की गिरफ्त शराब तस्कर

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 15 सालों से किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेच रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने घर में आलमारी के पीछे एक कमरा बनाया था। वहां वह लाखों रुपए की अवैध शराब रखता था। ये शराब उसे भिलाई की सरकारी शराब दुकान से उपलब्ध कराई जाती थी। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके पास से 1.75 लाख की अवैध शराब को जब्त किया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले शहर के सभी गुंडा-बदमाश और अवैध काम करने वालों को बुलाया था। उनका वहां फिंगर प्रिंट लिया गया। इसके बाद सभी आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस को पता चला कि धनंजय सिंह उर्फ मुना सिंह (52 साल) पिछले 15 वर्षों से शराब की तस्करी करता आ रहा है। पुलिस ने पता लगाया तो पता चला की वो अभी भी किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचता है। रात के समय इसकी दुकान में शराब लेने वालों की भीड़ रहती है। सीएसपी भिलाई नगर ने अपनी टीम के साथ वहां छापेमारी की तो आरोपी के कब्जे से 57 बोरी अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की गई। इसका बाजार मूल्य 1 लाख 75 हजार रुपए बताया जा रहा है।

घर की आलमारी के पीछे बनाया था तहखाना

घर की आलमारी के पीछे बनाया था तहखाना

शराब रखने के लिए बनाया था तहखाना
सीएसपी आईपीएस रखेचा को मुखबिर ने बताया था कि आरोपी ने शराब रखने के लिए तहखाना भी बनाया हुआ है। इस पर उन्होंने घर की तलाशी ली तो पता चला कि उसने दीवार में एक लकड़ी की आलमारी बनाया हुआ है। उस आलमारी को हटाने से उसके पीछे के कमरे का दरवाजा खुलता है। उसी कमरे में वह लाखों रुपए की शराब को छिपा कर रखता था। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो 57 बोरियों में भरी हुई अवैध शराब मिली।
सुपेला के कई लोग मिलकर करते हैं शराब की तस्करी
आरोपी मुन्ना सिंह ने बताया कि उसके साथ-साथ क्षेत्र में फोजदारी, जग नरायण, पूजन, जगरा और जवारी चौहान भी शराब की तस्करी करते हैं। वो सभी लोग मिलकर एक दिन में 25-30 पेटी अवैध शराब बेच देते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री के चलते उनका जीना मुहाल हो रहा था।
सरकारी शराब भट्टी से 200 रुपए कमीशन पर मिलती थी शराब
आरोपी ने एसपी को बताया कि पहले वो कोहका सरकारी शराब दुकान से शराब लेता था। इसके बाद अब वो सुपेला शराब भट्टी से किसी मिश्रा नाम के सेल्स मैन से शराब लेता है। हर बार की शराब सप्लाई में वह उसे 200 रुपए कमीशन देता था। इससे साफ है कि इस पूरे काले कारोबार में कहीं न कहीं आबकारी विभाग के अधिकारी भी मिले हुए थे। आरोपी ने यहां तक बताया कि पिछले तीन सालों में आबकारी विभाग ने उसके यहां एक भी बार छापेमारी नहीं की है।
जल्द बड़े कोचिए भी आएगे पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े शराब कोचियों के नामों का भी खुलासा किया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही दूसरे कोचियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
ड्राई -डे के दिन पुलिस ने मारी रेड
भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 26 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट के पास सुपेला में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना निवासी लक्ष्मी मार्केट के पास सुपेला को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नक्सलियों ने कहा-जनअदालत में समझाए थे, नहीं माना, पुलिस का दे रहा था साथ, इसलिए मार डाला | The Naxalites said they had explained in the public court, they did not agree, they were supporting the police, that's why they killed them.