भाजपा में न‌ए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 17 को, किरण देव के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम भी चर्चा में 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भाजपा में न‌ए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 17 को, किरण देव के साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम भी चर्चा में

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने संगठन में बदलाव कर रही है। इसकी शुरुआत जिलाध्यक्षों से हो चुकी है। इसके बाद अब प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष का 17 जनवरी को चुनाव होगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी चुना जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय संगठन से बनाए गए चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े रायपुर आएंगे। उनके आने पर ही यहां एक ही दिन प्रदेशाध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। बता दें कि 36 में से 35 जिलाध्यक्षों का चुनाव हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा का कोई नया अध्यक्ष बनेगा या फिर किरण देव को ही वापस अध्यक्ष बनाया जाएगा, यह अभी तय नहीं है। अगर किरण देव को साय मंत्रिमंडल में लिया गया तो नया अध्यक्ष बनेगा। नए अध्यक्ष के लिए धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, शिवरतन शर्मा, विजय बघेल के नाम चल रहे हैं। हालांकि कोई ओबीसी को अध्यक्ष बनाया जाएगा या किरण सिंहदेव ही रिपीट होंगे। किरण देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नहीं बने तो फिर उनके मंत्री बनने की संभावना है।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देश भर में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी होना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुछ मंत्रियों, सांसद, विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ दिग्गज भाजपा नेताओं को सदस्य बनाया जाएगा। प्रदेश में रायशुमारी कर 17 नाम तय किए जाएंगे, इसके बाद इनका नामांकन भरवाने के बाद नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

READ MORE  Breaking : ममता बनर्जी का बड़ा हमला— कहा – नहीं दूंगी इस्तीफा , ‘हम हारे नहीं, हमें हराया गया’, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने की स्थिति में जहां मतदान का अधिकार रहता है, वहीं प्रस्तावक और समर्थक भी बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभाएं हैं, ऐसे में इससे डेढ़ गुना 17 सदस्य यहां पर बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही संगठन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई थी।

Share this