
प्रदेश भाजपा के किरण सिंह देव दोबारा बने अध्यक्ष, तावड़े ने की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान एक बार फिर किरण सिंह देव को सौंपी गई हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किरण सिंह देव के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष के लिए की गई। इसके बाद किरण सिंह देव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ ली। किरण सिंह देव मौजूदा समय में बस्तर के जगदलपुर से विधायक भी हैं। साथ ही अरुण साव के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ गया। जिसमें बीजेपी को बड़ी सफलता मिली। वहीं अब निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर बीजेपी ने किरण सिंह देव पर भरोसा जताया है।
शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। इस समारोह में साय मंत्रिमंडल के सदस्य, बीजेपी सांसद और विधायक भी शामिल हुए। राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन आए थे। तीन नामांकन को मैंने पढ़ा। ऐसा लगा कि अलग-अलग नाम के होंगे। लेकिन तीनों नामांकन एक ही व्यक्ति किरण सिंह देव के थे।
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पद शोभा का नहीं होता बल्कि जिम्मेदारी का होता है। पंच से पार्लियामेंट तक हम सब के लिए लक्ष्य दिया है तो हम सब का है। जिस प्रकार आपने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सदस्यता अभियान में जो मेहनत की है। पार्टी के अनुसार आपने अपेक्षा से अधिक 60 लाख लोग सदस्यता अभियान से जोड़े हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा जीती लोकसभा जीती यह अपना लक्ष्य नहीं है, संगठन को मजबूत करके ही नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हम पंच से लेकर पार्लियामेंट तक पहुंच सकते हैं।
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन से लेकर बूथ तक प्रदेश तक के निर्वाचन और राष्ट्रीय प्रतिनिधि की दृष्टि से जो निर्वाचन जो संपन्न हुए हैं बस्तर से निकले एक छोटे से कार्यकर्ता को एक इतना बड़ पद दिया। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
