कामयाबी आपका जन्मसिद्ध अधिकार, इसे कोई रोक नहीं सकता: रतन लाल डांगी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कामयाबी आपका जन्मसिद्ध अधिकार, इसे कोई रोक नहीं सकता: रतन लाल डांगी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दो दिवसीय करियर गाइडेंस, उद्यमिता विकास और संविधान जानो कार्यक्रम सेक्टर-6 में शुरू

भिलाई। दो दिवसीय करियर गाइडेंस, उद्यमिता विकास और संविधान जानों कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को डॉ अंबेडकर भवन (पुराना बीएसपी स्कूल), अंडरब्रिज के सामने, सेक्टर 6 भिलाई नगर में हुई। डॉ अंबेडकर एक्जीक्यूटिव फ्रेटरनिटी भिलाई, सोशल जस्टिस एंड लीगल फाउंडेशन छत्तीसगढ़, एनस्टेप छत्तीसगढ़ और मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उच्चतर स्कूली कक्षाओं के विद्यार्थी सहित नौजवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पुणे से आए उद्योगपति भगवान गवई ने कहा कि संघर्षों की बदौलत हमारी पीढ़ी ने एक रास्ता बनाया है, यह सब कुछ डॉ. अम्बेडकर की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब हमारी पीढ़ी का फर्ज बनता है कि हम नई पीढ़ी को आगे की राह दिखाएं। वहीं डॉ रतन लाल डांगी (आईपीएस) महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी, रायपुर ने नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए बुद्ध के कथन को उल्लेखित कर कहा कि ‘हम वही बन जाते हैं, जो हम सोचते हैं।’ इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचिए और धैर्य के साथ मेहनत कीजिए। उन्होंने कहा कि कामयाबी आपका जन्मसिद्ध अधिकार है और आपको मिलेगी ही, इसे कोई रोक नहीं सकता।

उद्घाटन सत्र को दिलीप वासनीकर (आईएएस) कमिश्नर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी छत्तीसगढ़ रायपुर, अनुराग मेश्राम (आईआरएस) मुख्य कार्मिक अधिकारी, सेंट्रल रेलवे  मुंबई, और एसएल मात्रे-पूर्व जज, राज्य औद्योगिक न्यायालय, रायपुर ने भी संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता एल उमाकांत, प्रथम सीजीएम-एससी एसटी वर्ग भिलाई स्टील प्लांट और अध्यक्ष -मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल भिलाई ने की। आयोजन में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनिता दुर्गम और जितेंद्र सिंगरौल ने किया। आभार प्रदर्शन एसपी निगम ने किया।

READ MORE  पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, मुंगेली में एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप 

उद्घाटन सत्र में हर्ष मेश्राम ईडी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, आशा ताई, संजीव सुकदेवे पूर्व संयुक्त संचालक उद्योग विभाग रायपुर, प्रभाकर खोब्रागड़े महाप्रबंधक सेल-बीएसपी, अश्वनी बंजारा संयुक्त संचालक कृषि, विश्वास मेश्राम पूर्व अपर कलेक्टर छत्तीसगढ़ शासन, देवलाल भारती, बीपी नोन्हारे, बी. बाला, पंकज मेश्राम और रतन गोंडाने सहित अनेक लोगों ने अपनी भागीदारी दी।

 

डांगी की किताब का विमोचन

 

आयोजन में डॉ रतन लाल डांगी (आईपीएस) महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी, रायपुर की लिखी तीन किताबों का विमोचन भी हुआ। इन किताबों में ‘कामयाबी के सूत्र भगवान बुद्ध के जीवन से’, ‘महान मानवतावादी एवं सामाजिक क्रांति के वाहक बाबा गुरु घासीदास’ और ‘आधुनिक भारत के शिल्पी बाबा साहेब अम्बेडकर’ शामिल हैं।

 

सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्र की संभावनाओं पर हुई विस्तार से बात

 

अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत प्रशिक्षण सत्र रखा गया। जिसमें प्रभाकर खोबरागड़े-ए ई एफ, अनिल कुमार बनज-सोजलीफ, अजय कुमार कोल्हे एनस्टेप और एल उमाकांत-मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल ने मार्गदर्शन दिया। रिसोर्स पर्सन के तौर पर उद्योगपति भगवान गवई पुणे और भारतीय रेलवे में पदस्थ मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. अनुराग मेश्राम (आईआरएस) मुंबई ने युवाओं से बेहतर भविष्य निर्माण के लिए सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्र की संभावनाओं पर विस्तार से बात की और सवालों के जवाब दिए।

पहले दिन के अगले सत्र में रिसोर्स पर्सन एसएल मात्रे रायपुर, संजय गजघाटे, मोटिवेशनल स्पीकर, संयुक्त संचालक, उद्योग विभाग रायपुर, डॉ जितेंद्र सिंगरौल, यंग साइंटिस्ट अवॉर्डी, ओबीसी महासभा, रायपुर छत्तीसगढ़ थे। शाम 4 बजे से प्रशिक्षण सत्र में संजीव सुखदेवे, मोटिवेशनल स्पीकर, पूर्व  ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़, सुमेघराज प्रशासनिक, मोटिवेशनल स्पीकर भिलाई, अजय कुमार कोल्हे राज्य सचिव एनस्टेप, एनआईटी रायपुर, अभिनंदन बाला प्रबंधन विशेषज्ञ, भिलाई, अखिल राज निगम भिलाई और उमेश महिलानी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।

READ MORE  रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन,छेरा पहरा की निभाई रस्म 
Share this