दुर्ग से महापौर के लिए अलका बाघमार भाजपा प्रत्याशी घोषित, सांसद बघेल खेमे को तरजीह 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग से महापौर के लिए अलका बाघमार भाजपा प्रत्याशी घोषित, सांसद बघेल खेमे को तरजीह

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज। दुर्ग नगर निगम महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में कई महिला नेत्रियों ने दावेदारी की। पार्टी ने अलका बाघमार को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि हाई कमान ने सांसद विजय बघेल की पसंद को तरजीह दी है। अलका वाघमार स्वभाव से सरल, सहज और व्यवहार कुशल भाजपा नेत्री हैं। व्यक्तित्व भी प्रभावशाली है। समाज शास्त्र में एमए शिक्षित हैं और वर्ष 2014 में नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी हैं। निगम की कार्यप्रणाली से भली भांति परिचित हैं। श्रीमती बाघमार वर्तमान में जिला भाजपा की उपाध्यक्ष भी हैं। इसके साथ-साथ गंजपारा सदन मंडल की संगठन प्रभारी लोकसभा चुनाव में विधानसभा स्तरीय कालसेंटर प्रभारी शक्ति केन्द्र की संयोजिका जिला सेवा पखवाड़ा की प्रभारी, अंजोरा मंडल की चुनाव अधिकारी व आंतरिक शिकायत समिति व स्थानीय शिकायत निवारण समिति की सदस्य है। इससे पहले श्रीमती बाघमार नगर निगम में पार्षद रहने के दौरान अपील समिति की सदस्य रहने के साथ जिला महिला मोर्चा की महामंत्री भी रह चुकी हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं में मंडल व जिला संयोजिका का दायित्व भी निर्वहन किया है। सामाजिक गतिविधियों में भी श्रीमती बाघमार का योगदान है। श्रीमती बाघमार मनवा कुर्मी ईकाई भिलाई की सेक्टर प्रतिनिधि स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय सदस्य, अपना सेवा समिति की पूर्व अध्यक्ष के साथ सनातन धर्म की शहर महिला की अध्यक्ष भी है। पूर्व में वे सरोज पांडेय खेमे में सक्रिय रहीं। पार्षद चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने विजय बघेल खेमे का रुख किया। चुनाव में उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।

READ MORE  राज्योत्सव की तैयारी के दौरान बैनर लगाते समय शिक्षक की करंट लगने से मौत
Share this