ओपन स्कूल की 10 वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, 12वीं की 26 और 10वीं की 27 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी जारी हो गई है। 12वीं की परीक्षा 26 व दसवीं की 27 मार्च से शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए करीब 82 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इन परीक्षाओं के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पिछली बार मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए करीब एक लाख छात्रों ने आवेदन किया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षा एक साल में तीन बार आयोजित की जाएगी। साल 2025 की यह पहली परीक्षा है। बारहवीं और दसवीं दोनों परीक्षा की शुरुआत हिंदी से होगी। परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। बारहवीं की परीक्षा 21 अप्रैल और दसवीं की 17 अप्रैल तक चलेगी। पहले एक साल में ओपन स्कूल की दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती थी। पिछले साल से तीन बार परीक्षा हो रही है।

2024 में हुई तीनों परीक्षाओं में सबसे अच्छा रिजल्ट पहली परीक्षा यानी मार्च-अप्रैल परीक्षा का था। इसमें दसवीं में 54.39 प्रतिशत और बारहवीं में 66.03 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। द्वितीय परीक्षा के तहत दसवीं का रिजल्ट 27.65 प्रतिशत और बारहवीं का 45.48 प्रतिशत था। तृतीय परीक्षा में दसवीं में 38.74 और बारहवीं में 53.76 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। ओपन स्कूल की अधिकृत वेबसाइट पर मार्च-अप्रैल 2025 परीक्षा की समय-सारणी जारी की गई है।

Share this
READ MORE  सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं 8 जुलाई से, पूरक और फेल 75 हजार ने किया है पंजीकरण