रायपुर सेंट्रल जेल में नाइजीरियन बंदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

Share this

रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन मूल के विचाराधीन बंदी पैट्रिक यूबीके बायको ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गमछे को रस्सी बनाकर अपने सेल में लटका मिला। सूचना पर जेल प्रशासन ने न्यायिक मजिस्ट्रेट और गंज पुलिस की उपस्थिति में पंचनामा करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही इसकी जानकारी नाइजीरियन दूतावास को दे दी गई है। उनके परिजनों के आने पर शव सौंपा जाएगा। वहीं गंज पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। बताया गया कि पैट्रिक 30 अक्टूबर 2020 से ड्रग्स केस में जेल में बंद था।

मुंबई से गिरफ्तारी
आजाद चौक पुलिस ने 2020 में ड्रग्स तस्करी के प्रकरण में मुंबई के नाला सोपारा स्थित एक मकान में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। पैट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की पूरी नेटवर्क तैयार की थी। वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करता था। रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पैट्रिक के बारे में अहम जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Share this
READ MORE  दिल्ली के न‌ए सीएम का सस्पेंस खत्म, रेखा गुप्ता होंगी सीएम