CGPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व चेयरमैन के दो और रिश्तेदार गिरफ्तार, CBI की कार्रवाई

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हुए गड़बड़ी पर कार्रवाई जारी है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत कई अफसरों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच, अब सीबीआई ने जेल में बंद सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई का दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बेरोजगारों को नौकरी लगाने का झांसा देकर 9 बेरोजगारों से 1.50 करोड़ रुपए की ठगी की है।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र जोशी से CGPSC के बड़े अधिकारियों से परिचय बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था और ठगी करता था। इतना ही नहीं विशेष अनुशंसा के तहत नियुक्ति होना बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देता था। उसने नौकरी लगाने का झांसा देकर आधा दर्जन बेरोजगारों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फूड इंस्पेक्टर, लेक्चरर समेत पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर रिश्तेदारों समेत अब तक कई पीड़ितों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। CGPSC गड़बड़ी घोटाला मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बता दें कि बीते दिनों सीबीआई ने टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था। इसी मामले को लेकर टामन सिंह सोनवानी भी जेल में बंद हैं।

Share this
READ MORE  सीएम साय ने दिए सड़कों पर आवारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश, कहा- समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक