नगरीय निकाय चुनाव के पहले आबकारी विभाग ने पकड़ा 1 ट्रक शराब 

Share this

नगरीय निकाय चुनाव के पहले आबकारी विभाग ने पकड़ा 1 ट्रक शराब

० जब्त ट्रक में 700 पेटी शराब, कीमती लगभग 54 लाख

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होने वाले हैं। चुनाव से पहले आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब जब्त किया है। इस शराब को मतदाताओं को बांटने के लिए लाया गया था, जिसे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने सिमगा के ताज ढाबा के पास से पकड़ा है। जब्त शराब की कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं ट्रक की कीमत 50 लाख के आस पास आंकी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक में करीब 700 पेटी शराब होना बताया जा रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारी फिलहाल मात्रा की गिनती कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया ट्रक पश्चिम बंगाल पासिंग है।

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ, डीवाई चंद्रचूड़ की ली जगह