हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का भी मिला शव, शोकमय हुई सीएस‌ईबी कालोनी 

Share this

हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का भी मिला शव, शोकमय हुई सीएस‌ईबी कालोनी

कोरबा। कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का शव भी मिल गया है। घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम पर तीसरे युवक की लाश मिली है। तीन दिन पहले तीन युवक दर्री स्थित हसदेव नदी में बह गए थे।

घटनास्थल से पुलिस ने बाइक मोबाइल और कपड़ा बरामद किया था। रेस्क्यू अभियान के दौरान सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद की लाश गत‌ दिवस दोपहर में बरामद कर ली गई थी। आशुतोष सोनकर का देर रात शव बरामद हुआ।

नगर सेना के जिला प्रभारी पीबी सिदार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद कोरबा नगर सेवा की गोताखोर टीम और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। तीनों छात्रों का शव बरामद कर लिया गया है। तीनों पीजी कॉलेज के छात्र थे। तीनों दोस्त थे। दो छात्र सीएसईबी कर्मी के बेटे थे, जो सीएसईबी कॉलोनी में रहते थे।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ सरकार का बजट : 1.72 लाख करोड़, ‘संकल्प’ थीम के साथ पेश, मुख्य घोषणाएं एक नजर में