राजधानी में विदेशी युवती ने एक्सीडेंट बाद किया था बवाल, अब सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 11 एजेंट गिरफ्तार

Share this

राजधानी में विदेशी युवती ने एक्सीडेंट बाद किया था बवाल, अब सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 11 एजेंट गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने सेक्स रैकेट ऑपरेट करने वाले 11 एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी को रात्रि में तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत वीआईपी मेन रोड फ्लावर वैली अमलीडीह जाने वाले रोड पर कार क्रमांक सीजी/10/एफए/5046 के चालक द्वारा शराब के नशे में तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था। स्कूटर सवार 3 व्यक्तियों को चोट आने पर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति अरूण कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई। प्रार्थी शाहरूख खान की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 281, 125( ए), 110, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य पिता बीएस आचार्य उम्र 39 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस को गुमराह किया गया। कड़ाई से पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाने पर देह व्यापार हेतु मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क कर युवती को बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था। भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27 हजार रूपये दिया गया था।जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा एवं एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपियों से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों में 1. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। 2. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने साथी जुगल शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताने के साथ ही locanto app के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराना भी बताया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी रवि ठाकरे एवं जागेन्द्र उके उर्फ मोहन से इस व्यापार में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर प्रकरण में आरोपी बृजेश साहा, मोह. साजिद, दिनेश लिलवानी, शेख इमरान, अमित सोनी, रमेन्द्र पाठक, शेख नूरूल हक एवं दुर्गेश पनागर को गिरफ्तार किया गया। तेलीबांधा में धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी जुगल कुमार, रवि ठाकरे एवं जागेन्द्र उके उर्फ मोहन द्वारा अन्य राज्यों से कुछ अन्य युवतियों को रायपुर बुलाकर थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था, जिस पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रहीं है।

Share this
READ MORE  महिला पंथी को स्थापित करने में स्व. अमृता का योगदान अतुलनीय: कोर्सेवाड़ा