प्रयागराज में हुई सड़क दुघर्टना में कोरबा के 10 लोगों की मौत, MP के 19 घायल 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

प्रयागराज में हुई सड़क दुघर्टना में कोरबा के 10 लोगों की मौत, MP के 19 घायल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरबा। प्रयागराज में बोलेरो और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहने वाले 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में मध्यप्रदेश के 19 लोग घायल हुए हैं। यह घटना प्रयागराज के मिर्जापुर हाईवे पर देर रात घटी। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे। इस हादसे के बाद कोरबा में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा से 10 लोग सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ गए थे। इस दौरान बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार एमपी के 19 लोग घायल हुए हैं। बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया।

इस हादसे में किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया है। घटना के बाद कोरबा इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Share this
READ MORE  सांसदों के दल बदल पर पंजाब में भड़का विरोध, सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दार