एनटीपीसी में 400 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एनटीपीसी में 400 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भारत सरकार की महारत्न कंपनी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन ने अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (NTPC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। रिक्त पदों की संख्या कुल 400 है। फॉर्म भरने से भरने उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 15 फरवरी 2025 से शुरू हो ग‌ई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल खुलने के साथ-साथ डिटेल नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होगा।

कौन कर सकता है आवेदन ?

मैकेनिक या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होगी। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पावर प्लांट में ऑपरेशन/मेंटेनेंस में 1 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के जरिए आवेदक के तकनीकी ज्ञान, समस्या समाधान क्षमता और तर्क कौशल का आकलन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान दसवीं पास सर्टिफिकेट, आधार कार्ड/पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, बीई/बीटेक डिग्री सर्टिफिकेट और एक्सपीरियंस डॉक्यूमेंट इत्यादि दस्तावेजों की जांच होगी।

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ, डीवाई चंद्रचूड़ की ली जगह