अविमुक्तेश्वरानंद बोले- जोशीमठ की दरार बंद करके चमत्कार दिखाएं, सदानंद ने कहा- ऐसे लोग हिंदू विरोधी | Avimukteshwaranand said – show miracles by closing the cracks of Joshimath, Sadanand said – such people are anti-Hindu

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Avimukteshwaranand Said Show Miracles By Closing The Cracks Of Joshimath, Sadanand Said Such People Are Anti Hindu

छिंदवाड़ा23 मिनट पहले

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) काे लेकर इन दिनों बहस छिड़ी हुई है। मामले में दो शंकराचार्यों में भी अलग-अलग बयान सामने आए हैं। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि बागेश्वर सरकार जोशीमठ में धंसकती हुई जमीन को रोक कर दिखाएं, तो उनके चमत्कार को मान्यता दूंगा। वहीं, द्वारका शारदा पीठ के स्वामी सदानंद सरस्वती बागेश्वर सरकार के पक्ष में नजर आए। उन्होंने कहा- ऐसे लोग सनातन धर्म के विरोधी हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे थे। यहां वे धर्मसभा में शामिल होने आए थे। धर्मसभा के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से बात की। दोनों शंकराचार्यों के बयान जानने से पहले पूरा मामला जान लेते हैं।

पिछले दिनों महाराष्ट्र के नागपुर में दिव्य दरबार लगाने के बाद अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर में इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। इसके बाद यहां पहला दरबार लगा। यहां उन्होंने श्याम मानव पर निशाना भी साधा। इसके बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है। छत्तीगढ़ के मंत्री ने भी उन सवाल उठाया। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष ने भी विरोध जताया। वहीं, भाजपा के दो मंत्रियों ने समर्थन किया है।

अब जानते हैं- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या कहा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शनिवार को छत्तीगढ़ के बिलासपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के बारे में बयान दिया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शनिवार को छत्तीगढ़ के बिलासपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के बारे में बयान दिया।

हमारे मठ में दरार आ गई है, उसे जाेड़ो। जोशीमठ में आई दरारों को रोको। अगर ऐसा कर सकते हैं, तो हम फूल बिछाकर उनकाे ले आएंगे, झुक कर पलकें बिछाएंगे। देश की जनता चाहती है कि कोई चमत्कार हो। जो चमत्कार जनता की भलाई में हो, तो उसे हम नमस्कार करेंगे, नहीं तो ये छलावा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भविष्यवाणी की जा रही है, तो शास्त्र उसे मान्यता देता है। जो भी धर्मगुरुओं द्वारा कहा जाए, वो शास्त्र की कसौटी पर कसा हुआ होना चाहिए। मनमाना नहीं होना चाहिए। ऐसा है, तो हम उसे मान्यता देते हैं, लेकिन अगर मनमाना कह रहे हैं, तो गलत है।

READ MORE  पुल निर्माण में लगे पिकअप और ट्रैक्टर को फूंका,बिना पुलिस को सूचना दिए चल रहा था काम | Pickup and tractor engaged in bridge construction work, work was going on without informing the police

धर्मांतरण करना-कराना दोनों राजनीति

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि देश में धर्मांतरण धार्मिक कारणों से नहीं हो रहा। ऐसे लोगों का उद्देश्य राजनीतिक है। इसका विरोध भी राजनीतिक कारणों से हो रहा है, क्योंकि उनके वोट बढ़ जाएंगे। इसमें धर्मांतरण करने और कराने वाले दोनों पॉलिटिकल हैं। इस क्षेत्र में चमत्कार दिखाइए। अगर आपके पास ऐसी कुछ शक्तियां आ गई हैं, तो धर्मांतरण, आत्महत्या, झगड़े-फसाद को रोक दें। राष्ट्र और जनता के लिए उपयोग हो, तो उसे हम मानेंगे।

सदानंद सरस्वती बोले- विरोध करने वाले बागेश्वर धाम गए क्या?

जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती शनिवार को कटनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है।

जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती शनिवार को कटनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है।

वहीं, शनिवार को द्वारिका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती कटनी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जो लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर प्रश्न उठा रहे हैं, क्या वो कभी बागेश्वर धाम गए? क्या उन्होंने लोगों का भला करने के लिए दक्षिणा ली है, पैसा लिया? कोई ऐसा व्यक्ति, जिसको उन्होंने ठीक करने का वादा किया। कोई एग्रीमेंट किया? वो ठीक नहीं हुआ हो? ऐसा कुछ नहीं है। पहले विश्वास और अंधविश्वास में अंतर समझना पड़ेगा। अगर किसी देवी-देवता का आश्रय लेकर लोग ठीक हो रहे हैं, तो क्या गलत है? ये तो हमारी परंपरा है। क्या बागेश्वर महाराज ने पीला चावल भेजा क्या, फिर क्यों आए? ये आपकी श्रद्धा और विश्वास है।

वे हजारों लोगों की भीड़ के सामने सिद्ध कर चुके हैं, तो फिर अंधविश्वास कैसे? इसका प्रमाण क्या है? हजारों लोगों को बागेश्वर धाम से लाभ हो रहा है। वहां जाने वाले लोग संतुष्ट होकर जा रहे हैं। नागपुर वाले हों या कोई हों, क्या वे वहां गए। अगर आपको जिज्ञासा है, तो आप जाइए। आरोप लगाना बहुत सरल है, लेकिन उसे सिद्ध करना कठिन है। बागेश्वर सरकार पर प्रश्न उठाने वाले हिंदू, सनातन धर्म विरोधी हैं। हिंदू ही हिंदू धर्म की निंदा करते हैं। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वो नास्तिक हिंदू है।

READ MORE  गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार, पुलिस को गायब पति पर शक | Blood found on throat and face, fear of murder with sharp weapon

मंत्री ऊषा ठाकुर, हरदीप सिंह डंग ने भी किया समर्थन

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मध्यप्रदेश की मंत्री ऊषा ठाकुर और हरदीप सिंह डंग ने भी समर्थन किया है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर बाबा के अनन्य भक्त हैं। उन्हीं की कृपा से सब हो रहा है। वह मंत्र और प्रार्थना विज्ञान है। कुछ राष्ट्रद्रोही, वामपंथी उनके पीछे पड़े हैं। वहीं, हरदीप सिंह डंग ने कहा है कि हमें गर्व है कि ऐसे संत भारत की भूमि पर हैं।

मैहर विधायक बोले- श्याम मानव पर FIR कराएंगे

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने रविवार को सभा को संबोधित किया।

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने रविवार को सभा को संबोधित किया।

जबलपुर के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठाने वाले श्याम मानव पर हमला बोला है। रविवार को उन्होंने कहा कि श्याम मानव लोगों को हिप्नोटाइज करता है। हिप्नोटिइज करने की ट्रेनिंग देता है। ऐसे लोग राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। हम उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराएंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट तक जाएंगे।

यह भी पढ़ें –

धीरेंद्र शास्त्री बोले- नागपुर वालो आओ, चुनौती स्वीकार

नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति से मिली चुनौती के बाद शुक्रवार को रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का पहला दरबार लगा। यहां उन्होंने नागपुर की समिति के संस्थापक श्याम मानव पर फिर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये देखकर हैरान रह गए लोग

नागपुर की एक समिति के चैलेंज को लेकर बीते 4-5 दिनों से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में है। रायपुर में कथा के दौरान उनका दिव्य दरबार लगा। इस दौरान उनके कहने पर एक मीडियाकर्मी ने भीड़ में से एक अनजान महिला को मंच पर भेजा। पंडित शास्त्री ने महिला का पहले ही पर्चा लिख दिया। इस वाकये को देखकर वहां लोग हैरान रह गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

READ MORE  दुर्ग पुलिस ने 1.75 लाख की शराब की जब्त, तीसरी बार पकड़ा गया आरोपी | Durg police seized liquor worth 1.75 lakh, arrested the accused for the third time

बागेश्वर सरकार ने स्वीकारा नागपुर की समिति का चैलेंज

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर की समिति की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने समिति के 30 लाख रुपए के ऑफर को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि वे फ्री में ही उनके सभी सवालों के जवाब देंगे। बस इसके लिए समिति के सदस्यों को रायपुर में 20 और 21 जनवरी को होने वाले दरबार में पहुंचना होगा। उनके आने-जाने का खर्च भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देने को कहा है। हालांकि समिति के प्रो. श्याम मानव ने रायपुर आने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दो साल में शादी कर लेंगे ‘बागेश्वर सरकार’

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। उम्र 26 साल। लोग इन्हें ‘बागेश्वर सरकार’ के नाम से भी जानते हैं। बागेश्वर धाम में लगने वाले दरबार के कारण सोशल मीडिया पर इनके लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन लोगों को इनकी सलाह है कि सोशल मीडिया के चक्कर में मत पड़िए। एक प्रवचन के दौरान कह चुके हैं कि शादी करेंगे। इसके पीछे इनका अपना तर्क है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…