जशपुर पुलिस ने पकड़ा डेढ़ करोड़ का शराब, बिहार CID करेगी जांच

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जशपुर। जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब बरामद की है, जो पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे जांच जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ट्रक से अवैध शराब बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप जशपुर से गुजरने वाली है। इस पर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर दुलदुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और जांच करने पर उसमें विदेशी शराब की 700 पेटियां पाई गईं।

बिहार CID करेगी जांच, तस्करी के बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा
गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी एक संगठित गिरोह की ओर इशारा कर रही है। इस मामले में अब बिहार पुलिस की CID टीम भी जांच के लिए जशपुर पहुंचने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

जशपुर पुलिस ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत अब तक कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के तबादले: 5 जिला पंचायत CEO बदले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
Share this