महापौर अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर महाआरती कर रुद्राभिषेक किया 

Share this

दुर्ग। नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर शिवनाथ नदी महमरा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। शिवनाथ तट पर भगवान शिव की आराधना के साथ ही महाआरती की गई। इस आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल व जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित शिवनाथ नदी की महाआरती कर जलाभिषेक किया।

 

इस अवसर पर उन्होनें बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए भी दी। उन्होंने कहा प्रदेश और शहर में शांति सदभाव का वातावरण बना रहे ऐसा कार्य हमेशा करेगें। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शहर के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

महापौर ने इस शानदार योजना के लिए नगर निगम टीम, पुलिस विभाग और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।उन्होनें कहा इस प्रकार का आयोजन हमेशा हो ऐसा कामना करती हैं, भोले बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरण किया गया।

 

शिवनाथ तट पर लगा मेला

 

शिवनाथ तट पर नगर निगम प्रशासन व मंदिर समिति की ओर से मेले का आयोजन किया गया। मेले में पूजा-पाठ की सामग्रियों के साथ खाने-पीने व उपयोगी सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए थे। निगम की ओर से मेला स्थल पर पानी व सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। भगवान भोलेनाथ के पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर चंद्रशेखर चन्द्राकर, देवनारायण तांडी, काशीराम कोसरे, मनीष साहू, कुलेश्वर साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नितेश अग्रवाल, मनीष कोठारी, रंजीता प्रमोद पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर, सावित्री दमाहे, ललिता ठाकुर, जितेंद्र ताम्रकार, खालिक रिजवी, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले, उपअभियंता विनोद मांझी, एसके केवलानी, मोहित मरकाम, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव के अलावा गायत्री वर्मा, बानी सोनी, स्वेता बख्शी, चम्पा साहू, नीतेश जैन, सुरेश दीक्षित, चमेली साहू, कुमारी साहू आदि मौजूद रहे।

READ MORE  कुथरेल ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, जनदर्शन में शिकायत 
Share this