बीजापुर और सुकमा में 22 नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

Share this

बीजापुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जिलों से 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले से 18 और सुकमा जिले से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में 10 नक्सलियों को, बासागुड़ा क्षेत्र में 7 और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद उसूर, बासागुडा और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि संयुक्त बल ने इन थाना क्षेत्रों से 18 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share this
READ MORE  भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने रिसाली में किया संविधान चौक का लोकार्पण