पहाड़ी पर ब्लेक लेपर्ड की हलचल, मंदिर और जंगल जाने पर रोक, क्षेत्र में दहशत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

डोंगरगढ़। जिले के छुरिया नगर पंचायत के मां दंतेश्वरी मंदिर के आसपास इन दिनों दुर्लभ प्रजाति का काला तेंदुआ पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्र में घूमता नजर आ रहा है। यह खबर जहां वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। कच्चे पहाड़ी क्षेत्र की ओर लोगों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है, उस रास्ते को वन विभाग ने एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने सर्चिंग भी की। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि 10 साल पहले तक उक्त पहाड़ी पर पहले भी तेंदुआ दिखाई देते थे। यह पहाड़ लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ है और महाराष्ट्र की सीमा से लगा है। इसलिए जंगली जानवरों की चहलकदमी हमेशा सुनाई व दिखाई पड़ती है। महाराष्ट्र में अभ्यारण होने के चलते वन्य प्राणियों की आवाजाही होती है। यहां गुफा व पर्याप्त जंगली सुअर होने चलते भोजन की कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए काले तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है।

Share this
READ MORE  नारायणपुर में 37 लाख के इनामी 11 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण