सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बड़ी घोषणा, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट वित्तीय वर्ष (2025-26) के बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम ऐलान किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शासकीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्ण बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अब तक 50 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness allowance) दिया जाता था। लेकिन घोषणा के बाद इसे बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया है,जो कि केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के सामान हो गया है।

बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है। अक्टूबर 2024 में पिछली डीए बढ़ोतरी में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2024 से 3 फीसदी की डीए बढ़ोतरी मिली थी। बढ़ोतरी के बाद, डीए मूल वेतन के 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया था। पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में इतनी ही बढ़ोतरी मिली।

Share this
READ MORE  राजधानी में DGP/IGP नेशनल कॉन्फ्रेंस: PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने सिक्योरिटी सिस्टम के विभिन्न पहलुओं पर की गहन चर्चा