सुकमा DFO अशोक पटेल निलंबित, बोनस भुगतान में अनियमितता पर कार्रवाई

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सुकमा वनमंडल के वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 2021 और 2022 में तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में अनियमितता पाए जाने के बाद की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में IFS अधिकारी अशोक कुमार पटेल की संदेहास्पद भूमिका सामने आई थी। अनियमितता के चलते सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन की अवधि के दौरान पटेल को वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में नियुक्त किया गया है।

सरकार ने तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जल्द ही मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Share this
READ MORE  CG नान घोटाला: विशेष कोर्ट से पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज