



filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;० ग्रामीणों को आशंका कैसे होगा गांव का विकास ?

० सरपंच भागवत राम पटेल ने कहा गांव के लिए 24 घंटे रहूंगा उपलब्ध
दुर्ग। ग्राम निकुम में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को रामलीला मैदान सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण बाजार चौक में हुआ। मुख्य अतिथि संत श्री माता जी जय शक्ति आश्रम निकुम थे। शपथ ग्रहण समारोह में कई पंच अनुपस्थित थे। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब दर्जन भर पंच नदारद हैं। ऐसे में कैसे होगा गांव का विकास ?
आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद सचिव द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच भागवत राम पटेल को शपथ दिलाई। पश्चात आयोजन स्थल हनुमान मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की उपस्थिति में पंच वार्ड 1 भारती पटेल, वार्ड 2 लोकेश कुमार देशमुख, वार्ड 3 पंच गौरी बाई यादव, वार्ड 5 पंच पद्मनी देशलहरे, वार्ड 8 पंच डोमनलाल साहू, वार्ड 12 पंच चेवेन्द्र कुमार साहू, वार्ड 16 पंच लुमेश्वरी बेलचंदन, वार्ड 18 पंच ढाल सिंह भारती और वार्ड 19 पंच मंजुषा मेश्राम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सरपंच भागवत राम पटेल ने सभी पंचों से गांव के विकास में सहयोग की बात कही। साथ ही उन्हेंने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ बनाए रखने, किसी प्रकार का अवैध कार्य न करने और किसी भी ग्रामीण को कोई परेशानी हो तो उसके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऑफिस हो या उनके घर हो, ग्रामीण किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं।
मंच संचालन संजू यादव ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. बालमुकुद देवांगन पूर्व विधायक खेरथा, माधव प्रसाद देशमुख पूर्व जिला पंचायत सभापति दुर्ग, पंचराम देशमुख पूर्व अध्यक्ष शास.उ.मा. विद्यालय निकुम, ताराकुमार शर्मा पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेरथा, चिमन लाल देशमुख पूर्व विधायक प्रतिनिधि खेरथा, प्यारेलाल देशमुख कवि एवं गीतकार, निकुम के पूर्व सरपंच श्रीमती मुक्ति सुधाकर, भुपेन्द्र बेलचंदन पूर्व जनपद सदस्य तिरगा, भुवन लाल देशमुख सरपंच आलबरस, नंद कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत खाड़ा, नेमीन बाई बंजारे सरपंच ग्राम भोथली, उत्तम साहू सरपंच ग्राम खुरसुल, लीलावती देशमुख जनपद सदस्य दुर्ग उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित पंच
ग्राम पंचायत निकुम में एक सरपंच और 20 पंच निर्वाचित हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 11 पंच अनुपस्थित थे। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। इस विषय में ग्रामीणों का कहना है कि अभी-अभी सभी निर्वाचित होकर आए हैं। ग्रामीणों ने अपने चेहते पंच प्रत्याशियों को अपना महत्वपूर्ण वोट देकर विजयी बनाया। पंचायत का काम अभी शुरू भी नहीं हुआ। इस विशाल शपथ ग्रहण समारोह में 11 पंच अनुपस्थित है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनके वार्ड और गांव का विकास कैसे होगा।
