राजधानी में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV कार, मौके पर ही पांच लोगों की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आरंग। मंदिर हसौद के पास नेशनल हाईवे 53 पर आज एक बड़ी सड़क दुघर्टना हो गयी। तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है। हादसे का मंजर देख लोग सिहर उठे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से शवों को निकाला गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त XUV कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है। शव के क्षत-विक्षत होने से अभी तक मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। कार के टायर फटने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

Share this
READ MORE  भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया का कहर, पाइपलाइन से आ रहा गंदा पानी, 35 से अधिक बच्चे बीमार