अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसआर हॉस्पिटल एंड कॉलेज ने कराया महिला क्रिकेट मैच

Share this

महिलाओं का किया सम्मान एवं पुुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया हौसला

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य के साथ साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार वाले आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले एसआर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली धमधा रोड दुर्ग द्वारा एक बार फिर अनूठा आयोजन कराया गया। महिलाओं का हौसला बढ़ाने, स्वास्थ्य व फिटनेस, टीम भावना का विकास करने हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता, उप विजेता टीम के साथ ही सभी प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरुप मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

एसआर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमेन संजय तिवारी ने बताया कि महिला क्रिकेट मैच में चार टीमों ने हिस्सा लिया था। हॉस्पिटल स्टाफ व पैरामेडीकल टेक्नीशियन कोर्स एवं कौशल विकास योजना के अन्तर्गत नर्सिग की पढ़ाई कर रही छात्राओं के बीच टीम बांटा गया। विजेता टीम में यमुना पटेल, हरी साहू, सीमा बरहरे, हीना, अनूपा, विभा, कृषि, कुमारी श्रीमती तथा सनिया व अन्य शामिल रही। उप विजेता टीम में गौरी नाग, भूमिका, चंद्र किरण, सिमरन, नेहा, रेशमा, यशस्वी, श्रद्धा, टिकेश्वरी तथा अन्य शामिल रही। दो अन्य टीमों से श्रीमती पेमिन ध्रुव व विजय लक्ष्मी की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्रिकेट कोच के तौर शिव सर व संतोष सर उपस्थित रहे।

क्रिकेट मैच के बाद महिला खिलाड़ियों का सम्मान मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि रिसाली निगम की आयुक्त व अपर कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा रहीं। विशेष अतिथि डायरेक्टर संजय व डायरेक्टर अजय तिवारी की माता श्रीमती कनक लता तिवारी, श्रीमती सावित्री मिश्रा, श्रीमती ललिता तिवारी, श्रीमती शारदा दुबे तथा डॉ. नीलम चंद्राकर उपस्थित रहीं।

READ MORE  10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी, 10वीं में इशिका बाला और नमन अव्वल, 12वीं में अखिल सेन प्रथम

रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की, कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में जगजीत नारायण पाण्डेय, प्रिंसिपल विजय गवान्डे , वाइस प्रिसिंपल अरविंद खरवार, श्रीमती सीमा शर्मा अभिषेक रिझारिया, गंगेश मिश्रा, जाकिर हुसैन, रामचंद्र देशमुख, प्रशांत देवांगन, मुकेश साहू, रुपेश टेकाम, गंगेश मिश्रा ,राजेश त्रिपाठी, आशीष गोस्वामी, श्रीमती निशा साहू धमेंद्र देवांगन, श्रीमती रुपा चेलक, श्रीमती ममता डहरिया, श्रीमती सुनीता सिन्हा, श्रीमती सीमा कुर्रे, श्रीमती सुनीता भारती, श्रीमती डिलेश्वरी भारती तथा अफसार निशा कुसुम निर्जला व अन्य का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी देवेंद्र मिश्रा, गुलाब पटेल (भूतपूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग ) सुनील तिवारी, संतोष दुबे, विष्णु पाठक, राम उपकार तिवारी, सुरेंद्र काके कपूर , संजय नायक, अखिलेश सिंह, कमल किशोर शर्मा, रमाशंकर साहनी, शिव जायसवाल व अन्य उपस्थित रहे।

Share this