चंद रुपए के लिए पिता-पुत्र ने महिला पर किया तलवार से हमला

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। महज 5 हजार रुपए के लिए महिला पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को जामुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार दिनांक 17.03.2025 को प्रार्थिया एम. तुलसी पति स्व. एम कोरमा राव उम्र 50 साल निवासी झुलेलाल मंदिर के पीछे पी.एम. आवास 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड जामुल ने रिपोर्ट दर्ज करायी की इसके पड़ोसी कृपाल सिंह से वर्ष 2024 में 5000 रूपये उधारी ली थी जिसे 05 महिने के अंदर चुका देने की बात हुई थी। किन्तु कृपाल सिंह द्वारा समय के पूर्व ही अपना पैसा वापस मांगने लगा प्रार्थिया द्वारा समय पर पैसा वापस कर देने की बात कहने पर कृपाल सिंह एवं जसपाल सिंह द्वारा पैसे के बदले घर का सामान उठा कर ले जाने की धमकी देते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार से प्राणघात प्रहार कर दिये। इससे प्रार्थिया लहूलुहान हो गई और प्रार्थिया को घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल आरोपियो की तलाश में जुट गई। पता तलाश के दौरान आरोपी कृपाल सिंग पिता स्व. प्रीतम सिंग उम्र 72 साल और जसपाल सिंग पिता कृपाल सिंग उम्र 42 साल निवासी 32 एकड़ हाउसिंगबोर्ड जामुल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए धारदार हथियार तलवार को बरामद कराये। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

READ MORE  कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर गिरफ्तार, पुतला दहन के दौरान आरक्षक का हाथ झुलसने का मामला
Share this