बालोद में भीषण सड़क हादसा, भिलाई के दो युवक सहित 4 लोगों की मौत

Share this

बालोद। तीन बाइक आपस में टकराने से एक नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई है। बालोद में धमतरी मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में हासिर शैय्यद (25 साल) और आनंद कुमार (27 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई पावर हाउस के रहने वाले थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हादसा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक भिलाई से राइडर्स 3 बाइक से केशकाल के लिए निकले थे। वहीं बरही निवासी अक्षय कुमार यादव (27 साल), पत्नी खिलेश्वरी यादव (25 साल) और डेढ़ साल की बेटी दीक्षा के साथ नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल बालोद के लिए निकले थे।

Share this
READ MORE  झारखंड के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन,14वें सीएम के रूप में ली शपथ, इंडिया ब्लॉक के दिग्गज बने साक्षी